“Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में इन 10 चीजों का दान करना है वर्जित, लगता है पितृ दोष”
Pitru Paksha 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए पितृपक्ष के हर एक दिन का खास महत्व है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल पितृपक्ष का आरंभ भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से होता है, जो आश्विन मास की अमावस्या तक चलते हैं।
इस बार 7 सितंबर से लेकर 21 सितंबर 2025 तक पितृपक्ष चलेंगे। ये 15 दिन पितरों की पूजा, तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कार्य करने के लिए बेहद शुभ होते हैं। इन दिनों दान करना भी शुभ होता है। दान से न सिर्फ पितृ खुश होते हैं, बल्कि अपनी कृपा भी बनाए रखते हैं। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका दान इन दिनों करना शुभ नहीं होता है।
इन चीजों का दान करने से बचें पितृ पक्ष के दौरान लोहे के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। इससे आपके पितृ आपसे नाराज हो सकते हैं। साथ ही आपको पितृ दोष भी लग सकता है।
पितृ पक्ष में न तो चमड़े से बनी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए और न ही इनका दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पितृ दोष तो लगेगा ही, साथ ही शनि देव भी नाराज हो जाएंगे।



