Home News हॉकी की नर्सरी में राजनांदगांव पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती...

हॉकी की नर्सरी में राजनांदगांव पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडि़या

27
0

श्रीमती भेडि़या आज 77वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा के समापन अवसर पर उपस्थित दर्शकों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने विजेता पुरुष टीम बीपीसीएल की टीम तथा रानी सूर्यमुखी देवी प्रतियोगिता के लिए इंडियन रेलवे की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों के उत्साह को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। राजनांदगांव में हॉकी की बड़ी समृद्ध परंपरा रही है। अखिल भारतीय स्पर्धा के आयोजन से यह परंपरा और समृद्ध हो रही है। मैं जिला प्रशासन एवं हॉकी संघ को अच्छे खेल आयोजन के लिए बधाई देती हूँ। इस अवसर पर विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, विधायक मोहला मानपुर श्री इन्द्रशाह मंडावी, विधायक खुजी श्रीमती छन्नी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा वर्मा, समाजसेवी श्री नवाज खान, श्री दिनेश शर्मा, नगर निगम के प्रतिपक्ष श्री हफिज खान, श्री रमेश डाकलिया, छŸाीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, श्री नीलम जैन, श्री बल्देव सिंह भाटिया, श्री बहादुर अली, कलेक्टर एवं स्टेडियम समिति के अध्यक्ष श्री भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक एवं स्टेडियम समिति के उपाध्यक्ष श्री कमलोचन कश्यप सहित जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमीजन उपस्थित थे। 
    महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का खिताब बीपीसीएल मुंबई ने हासिल किया। उप विजेता का खिताब सेंट्रल रेलवे मुबंई से हासिल किया। इसी तरह रानी सूर्यमुखी देवी स्मृति अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के खिताब पर इंडियन रेलवे नई दिल्ली ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का उप विजेता सीआरपीएफ जालंघर की टीम बनी। महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के विजेता रहे बीपीसीएल मुंबई की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में स्वर्गीय श्री गुलाब सिंह भाटिया की स्मृति में उनके पुत्र सरदार श्री बल्देव सिंह भाटिया द्वारा प्रदत दो लाख रूपए नगद राशि प्रदान किया गया। इसके अलावा विजेता टीम को रजत  कप एवं स्वर्गीय श्री ओंकार लाल श्रीवास्तव की स्मृति में उनके पुत्र श्री अनुप श्रीवास्तव द्वारा  प्रदŸा प्रतिकात्मक कप भी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के उपविजेता टीम सेंट्रल रेलवे मुंबई की टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में स्वर्गीय श्री अजीज भाई की स्मृ़ति में उनके पुत्र श्री बहादुर अली द्वारा प्रदŸा डेढ़ लाख  रूपए की नगद राशि प्रदान किया गया। इसके अलावा उप विजेता टीम को रजत कप के अलावा श्रीमती दीपा श्रीवास्तव की स्मृति में उनके पुत्र श्री अनुप श्रीवास्तव द्वारा प्रदŸा प्रतिकात्मक कप भी प्रदान किया गया। सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार बीपीसीएल मुंबई के खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को प्रदान किया गया। इसी तरह प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार हरजीत सिंह को प्रदान किया गया। स्थानीय टीम का पुरस्कार जिला हॉकी संघ राजनांदगांव को प्रदान किया गया।    
    रानी सूर्यमुखी देवी अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के खिताब हासिल करने वाले इंडियन रेलवे नई दिल्ली की टीम को 51 हजार रूपए नगद एवं ट्राफी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में उप विजेता रही सीआरपीएफ जालंघर की टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 31 हजार रूपए की नगद राशि एवं ट्राफी प्रदान किया गया। अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का मैन ऑफ द मैन पुरस्कार इंडियन रेलवे के गगनदीप कौर को प्रदान किया गया। इसके  साथ ही बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार इंडियन रेलवे की कुमारी रेणुका यादव को दिया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले एम्पायर मैनेजर, टीडीटीओ आदि को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री कुतुबुद्दीन सोलंकी, पूर्व महापौर श्री सुदेश देशमुख एवं श्री नरेश डाकलिया, श्री भूषण साव, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यदु एवं श्री एके बाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी श्री जीआर मरकाम, एसडीएम श्री अतुल विश्वकर्मा सहित श्री अशोक मेहरा, श्री गन्नु शर्मा एवं जनप्रतिनिधि के अलावा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं आम नागरिक उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here