Home News बीजापुर में दो नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर में दो नक्सली गिरफ्तार

34
0

जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को दो स्थायी वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की कई नक्सली वारदातों में संलिप्तता रही है। पुलिस के मुताबिक ग्राम नीलावाय मुंडेर के जंगलों में सर्चिंग के दौरान सोमारू लेकाम और हुंगा कलमू देखे गए। सर्चिंग टीम को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें पकड़ लिया गया। दोनों को पकड़ने के लिए थाना मिरतुर को स्थाई वारंट जारी किया गया था। दोनों की कई नक्सली वारदातों में संलिप्तता रही है। सोमारू लेकाम मिलिशिया कमांडर है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका कि दोनों को कितने दिनों तक न्यायिक हिरासत अथवा पुलिस हिरासत में भेजे जाने का आदेश सुनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here