Home News छत्तीसगढ़ में पहली बार आदिवासी समाज से सुनील कुजूर बने मुख्य सचिव

छत्तीसगढ़ में पहली बार आदिवासी समाज से सुनील कुजूर बने मुख्य सचिव

13
0

नई सरकार ने छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अजय सिंह को मुख्य सचिव पद से हटा दिया है। सुनील कुजूर छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव होंगे। राज्य में पहली बार आदिवासी समाज का अधिकारी मुख्य सचिव बनाया गया है।

राज्य सरकार ने बुधवार देर रात आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है 1983 बैच के आइएएस अधिकारी व वर्तमान मुख्य सचिव अजय सिंह को राजस्व मंडल बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया जाता है। 1986 बैच के आइएएस सुनील कुजूर को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। सुनील कुजूर अब तक कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ अपर मुख्य सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग देख रहे थे।

राज्य सरकार ने अब तक राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे वरिष्ठ आइएएस केबीपी राव को कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी के पद पर पदस्थ किया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगातार प्रमुख पदों पर अधिकारियों की अदला बदली की जा रही है। पुलिस महकमे में अमूलचूल बदलाव के बाद सरकार ने राज्य शासन मैं बदलाव किया है। सरकार गठन के बाद से ही मुख्य सचिव के तबादले के कयास लगाए जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here