Home देश हर दिन बना रहा रिकॉर्ड…. सोना अभी और चढ़ेगा या जाएगा नीचे

हर दिन बना रहा रिकॉर्ड…. सोना अभी और चढ़ेगा या जाएगा नीचे

28
0

सोना तेजी के रथ पर सवार है। आए द‍िन यह अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अब इसे लेकर गोल्डमैन सैक्‍स ने बड़ी भविष्‍यवाणी की है। ट्रेड वॉर के कारण सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये कीमतें 4,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं। इस ह‍िसाब से सोना 1.30 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच सकता है। अभी सोने का भाव 3,247 डॉलर प्रति औंस है। इस तरह कीमतों में लगभग 38 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। गोल्‍डमैन सैक्‍स ने अमेरिकी-चीन व्यापार युद्ध और मंदी की आशंकाओं को देखते हुए यह अनुमान लगाया है। विदेशी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्‍स का कहना है कि अगर हालात बहुत खराब होते हैं तो 2025 के अंत तक सोने की कीमतें 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा, उसका यह भी कहना है कि सामान्य स्थिति में भी सोने की कीमतें 2025 के अंत तक 3,700 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ सकती हैं।