महाराष्ट्र के कल्याण में नाबालिग लड़की के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी विशाल गवली ने सुबह 3:30 बजे तलोजा जेल में तौलिया से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया गया है। तलोजा जेल अधिकारी ने बताया कि आरोपी विशाल गवली साढ़े तीन महीने से तलोजा जेल में बंद था। पुलिस ने बताया कि कल्याण कस्बे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने रविवार तड़के पड़ोसी नवी मुंबई के तलोजा सेंट्रल जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आरोपी विशाल गवली (35) सुबह करीब साढ़े तीन बजे जेल के शौचालय में लटका मिला। गवली शौचालय गया और कथित तौर पर एक तौलिया का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली।