पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव कर दिया है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंदर यादव की जगह पर छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नया प्रभारी लगाया गया है।
दिल्ली में बादली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद से ही यह तय हो गया था कि कांग्रेस पंजाब में नया प्रभारी लगा सकती है। पंजाब से कांग्रेस को खासी उम्मीदें हैं। कांग्रेस के लिए पंजाब ऐसा राज्य हैं जहां पर लोक सभा और नगर निगम चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा था।
कांग्रेस ने देश भर में बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने उड़ीसा और महाराष्ट्र में प्रधान को बदल दिया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई। हालांकि, वह स्थिति पंजाब में नहीं हैं। पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में लड़े गए थे। कांग्रेस ने 7 सीटों पर विजय हासिल की।
इसी प्रकार राजा वड़िंग तीन बार विधायक, एक बार मंत्री और वर्तमान में लोक सभा सदस्य हैं। जबकि दोनों के बीच आगे निकलने की हमेशा ही होड़ लगी रहती है। ऐसे में देवेंदर यादव कद में बाजवा या वड़िंग के काफी नीचे थे। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं को एक मंच पर बैठा पाना देवेंदर यादव के लिए संभव नहीं था।
इसलिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की कमान सौंपी है। बता दें कि देवेंद्र यादव दिल्ली के प्रदेश प्रधान भी थे। दिल्ली में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।