Home छत्तीसगढ़ टी एस सिंहदेव बन सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, भूपेश बनेंगे...

टी एस सिंहदेव बन सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, भूपेश बनेंगे AICC महासचिव

64
0

कांग्रेस संगठन में जल्द ही बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में फेरबदल किया जाएगा और ओबीसी चेहरे को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इसके साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का नाम भी सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, भूपेश बघेल को महासचिव बनाए जाने के बाद टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना है।

कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने हाल ही में कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, और पार्टी अब एकजुट है, जिससे अगले चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है।कांग्रेस के अंदर खींचतान को खत्म करने और पार्टी की एकता को बनाए रखने के लिए यह बदलाव किए जाने की संभावना है। विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की स्थिति छत्तीसगढ़ में ठीक नहीं रही, जिसके कारण प्रदेश संगठन में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।