Home News छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव का परिणाम आज जारी, जीत की ओर बढ़े...

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव का परिणाम आज जारी, जीत की ओर बढ़े बृजमोहन अग्रवाल! 

72
0

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव का परिणाम आज जारी, जीत की ओर बढ़े बृजमोहन अग्रवाल! 

पूरे देश में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम आज जारी हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत देश भर में हुए सात चरणों के डाले गए वोटों की आज गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी केंद्रों में आवश्यक तैयारी पूरी कर ली थी।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच आज 8,360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी और पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के आधे घंटे बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में दर्ज मतों की भी गिनती शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश की सभी सीटों में रुझान आना भी शुरू हो गया है।

शुरुवाती दौर से ही बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल बढ़त बनाए हुए हैं। पहले राउंड में बृजमोहन अग्रवाल 19532 वोट से आगे थे। जिसके बाद अब सीधा चौथे राउंड में जबरदस्त बढ़ते बनाए हुए हैं।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय लगातार पीछे ही है। वहीं अब साढ़े चार लाख से अधिक वोटों से आगे चलने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मतगणना स्थल के सामने ही कार्यकर्ता जय श्री राम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और पिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगा रहे हैं।

इस बार देश में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने किया मतदान

आठरहवीं लोकसभा के चुनाव में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया गया जिनमें 31.2 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल थी। सूरत की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। एग्जिट पोल के अनुमान को मानें तो NDA सरकार बना सकती है। लेकिन अब देखना ये है कि क्या पीएम मोदी तीसरी बार जीतकर रिकॉर्ड बना पाएंगे या फिर BJP 2.0 का सफर यहीं थम जाएगा।

MP Lok Sabha Chunav Result 2024 : बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को बंपर जीत मिली थी। भाजपा के खाते में 303 और उनके गठबंधन एनडीए को 351 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं यूपीए को 90 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य के खाते में 102 सीटें गई थीं। भाजपा की इस बंपर जीत को मोदी लहर नाम दिया गया था।