Home News छत्तीसगढ़ : 21 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की...

छत्तीसगढ़ : 21 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की ‘राजनांदगांव मोहड़ ब्लॉक’ में आम सभा, 20 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य…

40
0

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव के अंतिम दिनों में कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। 21 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की मोहड़ में बड़ी सभा होनी है। 

कांग्रेस ने 20 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा कांग्रेस महासचिव प्रियंका की सभा डोंगरगांव नगर से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर मोहड़ में सभा होनी है। समय दोपहर ढाई बजे बताया जा रहा है। कांग्रेस ने भी 20 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य तय किया है। कांग्रेस के वार रूम के प्रभारी जितेंद्र मुदलियार का दावा है कि कार्यकर्ताओं में प्रियंका वाड्रा के दौरे को लेकर जोरदार उत्साह है। अपेक्षानुरूप लोग अवश्य जुटेंगे।

”आज सभा स्थल पहुंचेंगे पायलट”

सचिन पायलट मोहड़ में प्रियंका की होने वाली सभा की तैयारी का निरीक्षण करने शनिवार को कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट पहुंच रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शाम पांच बजे मोहड़ पहुंचेंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी रहेंगे। बताया जा रहा है कि वे वहां पदाधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक भी करेंगे।