Home News छत्तीसगढ़ में BJP की सरकार बनने के बाद से ‘नक्सलियों की खैर...

छत्तीसगढ़ में BJP की सरकार बनने के बाद से ‘नक्सलियों की खैर नहीं ‘हिंसा का रास्ता छोड़ें नक्सली, विकास की मुख्यधारा में शामिल हों’ सीएम विष्णु देव साय…

43
0

छत्तीसगढ़ में BJP की सरकार बनने के बाद से ‘नक्सलियों की खैर नहीं ‘हिंसा का रास्ता छोड़ें नक्सली, विकास की मुख्यधारा में शामिल हों’ सीएम विष्णु देव साय…

;छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को हाल ही में बहुत बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बड़ा स्ट्राइक कर 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

”छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मोदी जी जबसे प्रधानमंत्री बने तबसे नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ एक सातत्यपूर्ण अभियान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चलाया है।”

”छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद इस अभियान में और गति आई है। हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाना चाहते हैं। नक्सलियों के आतंक से छत्तीसगढ़ मुक्त होगा। लोगों के बीच इसका भय नहीं रहेगा। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है।”

”छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांकेर में छोटेबेटिया क्षेत्र के अंतर्गत बिनागुंडा एवं कोरोनार के बीच हापाटोला के जंगल में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।”

”इस मुठभेड़ में अभी तक 29 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह ऐतिहासिक सफलता है। मैं इस मुठभेड़ में शामिल सभी जवानों और सुरक्षा अधिकारियों को बधाई देता हूं।”

”छत्तीसगढ़ के नक्सल मामलों के इतिहास की यह सबसे बड़ी सफलता है। माओवादियों से यह कहना चाहते हैं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ें। विकास की मुख्यधारा में शामिल हों। उनके आतंक और हिंसा से कोई समाधान नहीं निकालने वाला है। इस ऑपरेशन में लगे सुरक्षा बलों और पुलिस को फिर से बधाई।”