Home News छत्तीसगढ़ : पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश...

छत्तीसगढ़ : पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया…

45
0

रायपुर : पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 42.4 डिग्री तापमान के साथ डोंगरगढ़ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। रायपुर में भी अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने द्रोणिका के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है और गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. शनिवार 6 अप्रैल से प्रदेश में बारिश की संभावना है। साथ ही रविवार से अधिकतम तापमान में भी गिरावट शुरू हो जायेगी. गुरुवार को रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेचैन कर दिया है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। साथ ही पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को भी राज्य में मौसम का रुख यथावत रहेगा और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ट्रफ रेखा दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक 0.9 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है। द्रोणिका के असर से शनिवार को प्रदेश में मौसम बदलेगा और बारिश की संभावना है।