Home News सुकमा : नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, CRPF ने 7 किलो का IED...

सुकमा : नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, CRPF ने 7 किलो का IED बम किया निष्क्रिय

14
0

नवरात्र के पहले दिन नक्सलियों द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश विफल हो गई। CRPF के जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए 7 किलो का IED बम बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों ने सड़क पर ये IED लगाया हुआ था और उनका इरादा बड़ा धमाका कर सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने का था।

जानकारी के मुताबिक सुकमा में गोरगुंडा के देवरपल्ली इलाके में CRPF की टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों की नजरें सड़क के बीच में हुई खुदाई पर गई। सुरक्षाबलों ने खतरा भांपते हुए सर्चिंग की तो 7 किलो का IED मिला। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ये IED यहां लगाया था। लेकिन वे इसमें धमाका कर पाते इससे लिए ही सुरक्षाबलों ने इस बरामद किया। CRPF की 74वीं बटालियन की BDS ने इस IED को डिफ्यूज किया। बहरहाल CRPF के जवानों ने नक्सलियों की योजना को नाकाम कर दिया।

CRPF 74वीं बटालियन के सेकंड कमान अधिकारी संदीप कुमार की BDS टीम ने लेकर तड़के IED डिफ्यूज किया। इसका वजन 7 किलो था.. यदि इसमें विस्फोट होता तो बड़ी घटना हो जाती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here