Home News छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान...

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना…

29
0

 प्रदेश में 38 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा ”त्तीसगढ़ में हल्की नमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। ”मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में हल्की नमी हवाओं के प्रभाव से मौसम शुष्क रहेगा। कुछ दिनों के बाद अब तेज धूप और गर्मी का दौर शुरू होने वाली है। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। यह प्रदेश में सबसे गर्म इलाका रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके आलावा राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया है।