Home News छत्तीसगढ़ : प्रदेश में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया…

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया…

33
0

त्तीसगढ़ : मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आगामी दो दिनों के बाद प्रदेश के एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे लगातार बढ़ रही अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

बीते दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा था। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक ट्रफ रेखा पूर्वी विदर्भ से लेकर तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए उत्तरी तमिलनाडु तक समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। इसके प्रभाव से आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

राजधानी रायपुर में सुबह से ही धूप खिली हुई है। मौसम साफ है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों रायपुर में 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया, जो की सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। यह सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में 37 डिग्री, बिलासपुर में 37.6, अंबिकापुर में 33.01, राजनांदगांव में 37.5 और दुर्गा में 36.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।