Home News छत्तीसगढ़ : एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया, आने वाले...

छत्तीसगढ़ : एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के तापमान में गिरावट होने की संभावना…

48
0

त्तीसगढ़ : एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं का असर कम हो गया है। ऐसे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

नमीयुक्त हवा आने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। बीते बुधवार प्रदेश के कई इलाकों ने हल्क्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बीते तीन-चार दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तापमान में बदलाव नहीं होने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं का असर कम हो गया है। इससे मौसम साफ रहेगा। हालांकि नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव से गर्मी में कम है।

आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में आकाश साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों राजधानी में ठंडी और तेज हवाएं चली। इससे बढ़ रही गर्मी का असर कम हो गया है।

बीते दिनों बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म जगदलपुर रहा। यहां सबसे सर्वाधिक अधिक तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

बीते दिनों छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चली। यही वजह है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम में करवट ली और एक बार फिर से ठंडी हवाएं चल रही है। हालांकि आगामी चार दिनों के बाद तापमान में बदलाव होने की संभावना है।