Home News 22 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, BJP के जनसंपर्क...

22 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, BJP के जनसंपर्क अभियान में होंगे शामिल

18
0

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। सत्ता में वापसी करने अब भाजपा भी कमर कस चुकी है और चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। 22 जून को केंद्रीय मंत्री अमित शाह भाजपा जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होंगे। भाजपा संगठन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आज भाजपा की बैठक भी हुई है। इस बैठक में कई बड़े भाजपा नेता शामिल हुए।