Home News कर्नाटक का चुनाव पूरे देश को मैसेज देगा, हुबली में बोले अशोक...

कर्नाटक का चुनाव पूरे देश को मैसेज देगा, हुबली में बोले अशोक गहलोत

22
0

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आरटीआई और आरटीई का कानून देश को दिया। मनरेगा स्कीम भी कांग्रेस सरकार की देन है। सीएम गहलोत ने कहा कि हिटलर औऱ मुसोलिनी धर्म की बातें कर लोकप्रिय हुए, बाद में मुल्कों को बर्बाद कर दिया।

पीएम मोदी का विदेश में इसलिए स्वागत होता है कि वह गांधीजी के देश से आते है। भारत में लोकतंत्र को बचाने का काम कांग्रेस ने किया है, जो हालत देश के अंदर बने हुए है। कर्नाटक का चुनाव पूरे देश को मैसेज देगा। कर्नाटक में भाजपा की हार से उसका घमंड टूटेगा।

अमीरी-गरीबी की खाई बढ़ती जा रही है

सीएम गहलोत ने कहा कि माॅब लीचिंग को बढ़ावा देती है। अब पीएम मोदी माॅब लीचिंग पर नहीं बोल रहे हैं। पीएम मोदी के चुनाव ही सबकुछ है। आज देश में अमीरी-गरीबी की खाई बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए। आज देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत का माहौल है। देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। विपक्षी पार्टियों के प्रमुखों को गैंग की संज्ञा देती है बीजेपी सरकार। सीएम गहलोत ने कहा कि कर्नाटक की बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा भष्टाचार हुआ है। बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया गया है। आज देश को बीजेपी खतरनाक माहौल में ले जा रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान की कई योजनाओं को कर्नाटक के चुनाव घोषणा पत्र में जगह मिली है।

कांग्रेस की सरकारें अच्छा काम कर रही है

सीएम गहलोत ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा को अपनी हार दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अपडाउन कर रहे हैं। लेकिन कर्नाटक की जनता ने अपना मन बना लिया है। तीन जगह कांग्रेस की सरकार है। इनसे बीजेपी की तुलना होनी चाहिए। कांग्रेस की सरकारें बीजेपी से अच्छा काम कर रही है। राज्यों की चुनाव अच्छी गवर्नेंस पर होना चाहिए।