महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। 89 साल के अरुण गांधी बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने ट्वीट करके दी।
बता दें कि अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के बेटे अरुण गांधी अपने दादा की तरह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दो पर कार्यकर्ता के तौर पर काम करते थे।
अरुण गांधी ने कई किताबें भी लिखीं, जिनमें से द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी प्रमुख है। इसके साथ ही अरुण गांधी साल 1987 में अपने पूरे परिवार के साथ अमेरिका में जाकर रहने लगे थे। साथ ही उन्होंने अंहिसा से जुड़े एक संस्थान की स्थापना भी की।