Congress Adhiveshan in Raipur: कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी, स्वागत के लिए सड़कों पर बिछाए गए गुलाब के चादर
रायपुर: CM Bhupesh Baghel Welcome Priyanka Gandhi छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस महा अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। महा अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकीं हैं।
प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी सड़क ही गुलाब की पंखुड़ियों से सजा दिया है। कांग्रेस नेताओं प्रियंका गांधी के स्वागत में रोड शो भी किया है।
Congress Adhiveshan in Raipur: कांग्रेस अधिवेशन में आज सोनिया गांधी कांग्रेसियों से करेंगी ‘मन की बात’, बेहद अहम है आज का दिन
आज तीन दिवसीय कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन हैं। आज सुबह 9 बजे AICC, PCC डेलीगेट्स इकट्ठे होंगे। जिसके बाद सुबह 10 बजे फ्लैग होस्टिंग होगी। इसके बाद सुबह 10.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन होगा। 11.30 बजे सोनिया गांधी भाषण देंगी। जिसके बाद 12 बजे से राजनीतिक, आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
अधिवेशन में शामिल बड़े नेता देश के तीन बड़े मुद्दों पर बात करेंगे। ये मुद्दे हैं राजनीतिक हालातों पर, अर्थव्यवस्था पर और इंटरनेशनल अफेयर्स पर। इस बैठक में देश में सेंट्रल एजेंसियों का सियासी इस्तेमाल किए जाने, देश की अर्थव्यवस्था को कांग्रेस कैसे संभाल या बेहतर कर सकती है इस पर और देश की विदेश नीतियों पर चर्चाएं होंगी। दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक इन मुद्दों पर कांग्रेस पूरी तरह से अपनी रणनीति तैयार करेगी। इसके बाद शाम के वक्त कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।