Home News आज त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे गृह मंत्री शाह,...

आज त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे गृह मंत्री शाह, ममता बनर्जी भी करेंगी रोड शो

13
0

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा दौरे पर आ रहे हैं।अमित शाह आज त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह खोवाई जिले के खोवाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह अगरतला में एक रोड शो में शामिल होंगे। दूसरी ओर, त्रिपुरा में पहली बार चुनाव लड़ रही तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी त्रिपुरा पहुंच रही हैं। वे आज को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रोड शो करेंगी। एक तरफ जहां गृहमंत्री अमित शाह रैलियों में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए गरजने वाले हैं वहीं दीदी के नाम से मशहूर ममता बनर्जी रोड शो करके अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी। साथ ही कांग्रेस और माकपा गंठबंधन पहले से ही राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि टिपरा मोथा ने भी अपना प्रचार तेज कर दिया है।