बीजापुर : अपहरण पर बड़ी खबर है। नक्सल इलाके से लापता हुए 4 लोगों में से माओवादियों ने दो को रिहा कर दिया गया है। हालांकि दो लोग अब भी नक्सलियों के कब्जे में है। ये लोग 24 दिसंबर से लापता है।
कोंडागांव निवासी निमेद्र कुमार दीवान और नीलचंद नाग को माओवादियों ने रिहा किया। लोहंडीगुड़ा निवासी टेमरू नाग के साथ ही बारसूर निवासी चापड़ी बत्तैया अब भी नक्सलियों के कब्जे में है।
दो लोगों को देर रात किया गया रिहा किया गया। बताया जा रहा है कि दोनो युवक रिहाई के बाद पुलिस और मीडिया को बिना सूचना दिए कोंडागांव रवाना हो गया है। उनके रिहा होने की खबर उनके परिजन और रिश्तेदारों ने दी है।