Home Education स्कूलों के टाइम टेबल में किया गया बदलाव, अब इतने समय से...

स्कूलों के टाइम टेबल में किया गया बदलाव, अब इतने समय से लगेंगी कक्षाएं, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

11
0

बलरामपुर: All School Time Table Changes उत्तर भारत से आने वाली शीत हवाओं के चलते देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों घना कोहरा भी देखा जा रहा है, जिसके चलते जन जीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया है।

All School Time Table Changes मिली जानकारी के अनुसार ठंड की वजह से जिले में स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब जिले के सभी स्कूल देरी से खुलेंगे। हालांकि ये आदेश सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए है, लेकिन स्वामी आत्मानंद स्कूल के समय में बदलाव नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर का महीना सबसे ठंडा होता है। बलरामपुर इलाके में भी कड़ाके की ठंड पड़ती है। यहां दिसंबर के महीने में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहता है। बता दें कि ठंड से सबसे अधिक प्रभावित बस्तर संभाग के 7 जिले बस्तर कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाडा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर जिलों में ठंड के तेवर देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल की टाईमिंग में बदलाव कर दिया। यहां पहले सुबह 7 से 7.30 बजे स्कूल शुरू हो जाते थे, तो वहीं अब इन जिलों में स्कूल की टाईमिंग सुबह 9 से 4:15 तक कर दी गई है।