Home News BJP प्रत्याशी ब्रम्हानंद को झारखंड पुलिस ने दिया इतने घंटे का समय,...

BJP प्रत्याशी ब्रम्हानंद को झारखंड पुलिस ने दिया इतने घंटे का समय, नोटिस जारी कर दी चेतावनी

14
0

कांकेर। BJP candidate Bramhanand arrest : रेप के मामले में बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने कांकेर पहुंची झारखंड पुलिस ने अब नोटिस जारी किया है। पुलिस ने नोटिस जारी कर सुबह 10 बजे तक कांकेर थाना आने को कहा है। झारखंड पुलिस ने अन्य तीनों को भी नोटिस जारी कर सुबह 10 बजे तक थाना पहुंचने को कहा है।

आज भी दिनभर चलेगा ड्रामा

BJP candidate Bramhanand arrest : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक ओर जहां प्रचार—प्रसार तेज हो गई तो वहीं दूसरी ओर रेप के मामले में बीजेपी प्रत्याशी की गिरफ्तारी होने को लेकर बवाल मचा हुआ है। सोमवार को दिनभर माहौल गरमाया रहा है। बीजेपी के तमाम बड़े नेता ब्रम्हानंद नेताम के घर में मौजूद रहे। सभी ने झारखंड पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि देर रात तक पुलिस के हाथ खाली रह गए। आज ब्रम्हानंद नेताम को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को आएगा। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद दोनों दल बीजेपी और कांग्रेस लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। लेकिन अब रेप के मामले में झारखंड पुलिस के कांकेर पहुंचने से बड़ा बवाल मच गया है।

कांग्रेस की हार निकट दिख रही ह़ै.. : बृजमोहन अग्रवाल

BJP candidate Bramhanand arrest : भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चार साल से कोई कार्रवाई नहीं हुई है और अब ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने पुलिस कांकेर पहुंची है। अब क्या प्रत्याशी बनाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष जागे है। स्पष्ट है कि कांग्रेस को हार निकट दिख रही है। इस षडयंत्र का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता देगी।