- परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र 25 नवंबर को जारी किए जाएंगे
नवोदय विद्यालय समिति ने टीजीटी-पीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए होने वाले परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। एनवीएस भर्ती परीक्षा (2022) का आयोजन 28, 29 और 30 नवंबर को होगी। टीजीटी स्पेशल भर्ती परीक्षा 28 नवंबर को सुबह 9 से 12 और पीजीटी एलडीई परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5, टीजीटी सीधी भर्ती 29 को सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 तथा अन्य पदों के लिए परीक्षा 30 को सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।
परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र 25 नवंबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट टाइमिंग समेत सभी तरह की जानकारी एडमिट कार्ड में लिखी हुई होगी। प्रवेश पत्र में ही परीक्षा संबंधित सभी तरह के जरूरी निर्देश भी होंगे, जिनका पालन करना उम्मीदवारों को अनिवार्य होगा। इधर दूसरी ओर अफसरों ने बताया कि सीधी भर्ती अभियान 2022-23 के अंतर्गत पीजीटी, प्राचार्य के लिए विशेष भर्ती अभियान 2022-23 और वाइस प्रिंसिपल व प्रिंसिपल भर्ती के लिए होने वाले लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पीटिटिव एग्जाम 2022-23 स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।