Home News हिडन कैमरा लगाने के आरोप में जेल में बंद प्रधानाचार्य से मिले...

हिडन कैमरा लगाने के आरोप में जेल में बंद प्रधानाचार्य से मिले नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री

772
0

स्कूल के गर्ल्स टायलेट में हिडेन कैमरा लगाने और वीडियो करने के मामले में जेल में बंद आरोपित प्रधानाचार्य आखो पुरो से नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री थेनू चो ने मुलाकात की। उन्होंने वीडियो वायरल प्रकरण की हकीकत जानी और प्रधानाचार्य को न्याय का भरोसा दिलाया। बता दें ये मामला महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित एवरेस्ट स्कूल का था।

नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री चार समर्थकों के साथ महराजगंज जिला मुख्यालय पहुंचे। उसके बाद वह एवरेस्ट स्कूल के शिक्षकों संग दो अन्य स्कूलों के प्रबंधकों से मिले। करीब 8.30 बजे नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री यहां के जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय से मिले और जिला कारागार में बंद एवरेस्ट स्कूल की आरोपित प्रधानाचार्य से मिलने व वीडियो वायरल कांड की हकीकत जानने की इच्छा जताई। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने न्यायोचित कार्रवाई की है। इसके बाद यहां से सुरक्षा व्यवस्था के साथ नागालैंड के पूर्व गृह राज्य मंत्री थेनू चो को जिला कारागार पहुंचे और साथ में एलआइयू निरीक्षक भी पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here