Home News महिला श्रमिकों की अब 20 हजार रुपए प्रसूति सहायता:CM भूपेश सुबह चावड़ी...

महिला श्रमिकों की अब 20 हजार रुपए प्रसूति सहायता:CM भूपेश सुबह चावड़ी पहुंचे; मजदूरों-सफाईकर्मियों को मिठाई खिलाकर की नए साल की शुरुआत, कंबल बांटे.

20
0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साल 2022 के पहले दिन की शुरुआत मजदूरों के साथ की है। मुख्यमंत्री सुबह-सुबह रायपुर के गांधी मैदान स्थित चावड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने मजदूरों को मिठाई खिलाकर नए साल की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साल के पहले दिन की शुरुआत चावड़ी में मजदूरों के साथ ही करते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजदूरों और सफाई कर्मियों से मुलाकात के दौरान उनको कंबल और मिठाई का पैकेट भेंट किया। उन्होंने चावड़ी के भोजनालय में भोजन कर रहे मजदूरों से भी बात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यहां चावड़ी में लाेगाें को भरपेट भोजन मिल रहा है। स्वच्छता कर्मियों की मेहनत से हमें पुरस्कार मिल रहा है। इन्हें बधाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें हमारे बुजुर्गों, हमारे पुरोधा, महापुरुषों के सपनों को साकार करना ही मेरा नए साल का संकल्प है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रमिक महिलाओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगिनी प्रसूति सहायता योजना में सहायता राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए की जाएगी। यह योजना भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की ओर से संचालित की जाती है।