Home News मिशन 2022 को लेकर तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी, कहा- पूर्व विधायकों...

मिशन 2022 को लेकर तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी, कहा- पूर्व विधायकों व सांसदों को चुनाव लड़ाएगी कांग्रेस

33
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के अंदर 2022 में विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पार्टी को मजबूत करने के इरादे से लखनऊ दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायकों व पूर्व सांसदों और पूर्व पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। उनके सुझावों को सुना और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।प्रियंका गांधी ने कहा कि अगस्त महीने से मैं उत्तर प्रदेश में कैंप करूंगा। हम गांवों में अपने संगठन को मजबूत करने के साथ, नाराज कार्यकर्ताओं को भी मनाने की कोशिश करूंगी। इस दौरान उन्होंने कहा पूर्व विधायक और पूर्व सांसद अगर चुनाव लड़ना चाहेंगे तो पार्टी उन्हें चुनाव मैदान में उतारने से नहीं हिचकेगी। दरअसल, प्रियंका गांधी ने लखीमपुर खीरी से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व जनप्रतिनिधियों, पूर्व शहर व जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रियंका ने कहा कि सब लोग ग्राउंड पर जाकर काम करें। अपने अनुभवों का फायदा मौजूदा कमेटी को पहुंचाएं, ताकि संगठन मजबूत हो सके।कहा कि पार्टी से अधिक से अधिक नौजवान जुड़ने चाहिए, लेकिन वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रखना है। प्रियंका ने जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और पार्टी फ्रंटल विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ भी बैठक की। अमेठी और रायबरेली के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आप लोग कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही हैं। हम सबको एकजुट होकर एक सेना की तरह काम करते हुए फिर से विजय पताका फहरानी है।प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से लोगों के मुद्दों, उनके संघर्षों और भावनाओं से जुड़ने की अपील की। उन्होंने नए लोगों को संगठन में शामिल करने और वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने की नसीहत देते हुए स्पष्ट किया कि सभी लोग मिलकर ही इस लड़ाई को लड़ सकते हैं। कांग्रेस महासचिव ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का भी सबक दिया। उन्होंने कहा कि आपको चुनाव जीतना है तो यह मत भूलो कि लड़ने के लिए अनुशासन भी जरूरी है, मजबूत बनो। हम सभी चुनाव के लिए आगे काम करेंगे और इतना काम करेंगे कि सभी इसे स्वीकार करेंगे।