Home News विलुप्त प्रजाति के कछुआ के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

विलुप्त प्रजाति के कछुआ के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

1266
0

कामरूप। कामरूप (ग्रामीण) जिले के छयगांव इलाके से शुक्रवार को पुलिस ने विलुप्त प्रजाति का एक कछुआ बरामद किया। साथ ही दो व्यक्तियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कामरूप (ग्रामीण) जिले के छयगांव इलाके में विलुप्त प्रजाति का एक कछुआ लेकर बेचने के लिए जा रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों की पहचान अबुल हुसैन और प्रवीण चंद्र बरदलै के रूप में की गई है। पुलिस ने इस संबंध में वन्य जीव कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here