बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे शुक्रवार को दोपहर तीन बजे जारी कर दिए गए. इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 13 लाख 04 हजार 267 छात्र शामिल हुए थे. आर्ट स्ट्रीम का रिजल्ट 77.97% रहा है. इस वर्ग में लड़कियों का रिजल्ट 79.90% और लड़कों का 74.84% रहा.
कॉमर्स का रिजल्ट 91.48% रहा. जिसमें 94.50% लड़कियां और 89.90% लड़के पास हुए.
साइंस में लड़कियों के पास होने का आंकड़ा 80.24% और लड़कों का 74.45% प्रतिशत रहा. इस वर्ग का रिजल्ट 76.28% रहा.
लड़कियों का पलड़ा भारी
आंकड़ों से पता चलता है कि आर्ट, साइंस और कॉमर्स में लड़कियों का पलड़ा भारी रहा. वहीं वोकेशनल में लड़कों ने बढ़ात बनाई. वोकेशल में 84% लड़के और 79.38% लड़कियां पास हुई हैं. इस वर्ग का रिजल्ट 82.27% रहा.
78.04% रहा 12वीं का रिजल्ट
आर्ट, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल का ओवरऑल रिजल्ट देखें तो 80.57% लड़कियां और 75.71% लड़के पास हुए. कुल मिलाकर 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 78.04% रहा. आर्ट स्ट्रीम में कुल सात लाख 26 हजार 716 छात्रों ने परीक्षा दी थी. जिसमें 4 लाख 47 हजार 404 लड़कियां और दो लाख 79 हजार 312 लड़के शामिल थे. इसमें से तीन लाख 57 हजार 481 लड़कियां और 2 लाख 09 हजार 169 लड़के पास हुए.
साइंस स्ट्रीम में इतने हुए पास
कॉमर्स में कुल 73 हजार 901 छात्रों ने परीक्षा दी थी. इसमें 25 हजार 460 लड़कियां और 48 हजार 441 लड़के थे. इनमें से 24059 लड़कियां और 43 हजार 547 लड़के पास हुए. साइंस स्ट्रीम में चार लाख 11 हजार 267 छात्रों ने परीक्षा दी थी. जिसमें एक लाख 70 हजार 620 लड़कियां और तीन लाख 68 हजार 511 लड़के थे. इसमें से एक लाख 36 हजार 897 लड़कियां और दो लाख 74 हजार 370 लड़के पास हुए.
वोकेशनल में पिछड़ी लड़कियां
वोकेशनल में कुल 519 छात्रों ने परीक्षा दी थी. जिसमें 194 लड़कियां और 325 लड़के थे. इसमें से 154 लड़कियां और 273 लड़के पास हुए. ओवरऑल 06 लाख 43 हजार 678 लड़कियों और 06 लाख 96 हजार 589 लड़कों ने 12वीं की परीक्षा दी थी. जिसमें से 05 लाख 18 हजार 529 लड़कियां और 05 लाख 27 हजार 359 लड़के पास हुए.
कितने पास हुए फर्स्ट डिवीजन
आर्ट- एक लाख 09 हजार 530 छात्र
कॉमर्स- 37 हजार 258 छात्र
साइंस- दो लाख 14 हजार 657 छात्र
वोकेशनल- 152 छात्र
सेकेंड डिवीजन पास होने वाले छात्र
आर्ट- तीन लाख 29 हजार 926
कॉमर्स- 24 हजार 242
साइंस- एक लाख 88 हजार 574
वोकेशनल- 251
थर्ड डिवीजन पास होने वाले छात्र
आर्ट- एक लाख 27 हजार 194
कॉमर्स- छह हजार 106
साइंस- आठ हजार 36
वोकेशनल 26
बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुल तीन लाख 61 हजार 597 छात्र फर्स्ट डिवीजन, पांच लाख 42 हजार 993 छात्र सेकेंड डिवीजन और एक लाख 41 हजार 352 छात्र थर्ड डिवीजन पास हुए हैं.