एंटी नक्सल ऑपरेशन में और तेजी लाने हेतु बनी रणनीति
आज दिनांक 01.06.2018 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगाव स्थित मीटिंग हाल में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग क्षेत्र दुर्ग द्वारा पिछले ०२ ऑपरेशन में नक्सल अभियानों में मिली सफलता में शामिल अधिकारियों एवं जवानों का मीटिंग का हौसला अफ़ज़ाई की | पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जिले में और अधिक तेज़ी लाने हेतु रणनीति पर चर्चा की तथा अभियानों में और तेजी लाने के निर्देश दिए इसके साथ साथ सीमावर्ती जिलों कबीरधाम बालाघाट गोंदिया एवं गठचिरौली के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त अंतराष्ट्रीय अभियान चलाने हेतु रणनीति पर चर्चा की गई |
इस बैठक में श्री जी. पी. सिंह पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के अलावा श्री प्रशांत अग्रवाल पुलिस अधीक्षक राजनांदगाव श्री वाय. पी. सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजनांदगाव श्री प्रफुल ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगठ श्री एम एस चंद्रा उप पुलिस अधीक्षक यातायात राजनांदगाव निरी लक्ष्मण केवट थाना गातापार उप निरीक्षक आनंद शुक्ला चौकी प्रभारी मोहारा उप निरीक्षक अजित राजपूत एवं अभियान में शामिल बल उपस्थित थे