Home News छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी...

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली, ढेर हुआ 1 लाख का इनामी नक्सली, हथियार बरामद…

13
0

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने 1 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया। इनामी नक्सली के मारे जाने की पुष्टि अभिषेक पल्लवन ने की है।

जानकारी के अनुसार जवानों को सूरनार में नक्सली मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों की एक टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक नक्सली को मार गिराया। बताया कि मारे गए नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित था। जवानों ने एक हथियार भी बरामद किया है। इलाके में अभी भी सर्चिंग जारी है।