Home News जबलपुर : सेना में 1800 महिलाओं की भर्ती शुरू, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड...

जबलपुर : सेना में 1800 महिलाओं की भर्ती शुरू, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार की महिलाओं की भर्ती, पहले दिन 300 महिलाएं हुईं शामिल…

15
0

जबलपुर। सेना में भर्ती के लिए युवतियों का रुझान बढ़ गया है, सेना की जम्मू कश्मीर राइफल्स में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई है। यहां जबलपुर में सेना में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़-झारखंड और बिहार की महिलाओं की भर्ती हो रही है। जानकारी के अनुसार सेना में जनरल ड्यूटी के लिए 1800 महिलाओं की भर्ती की जा रही है।

आज पहले दिन सेना की भर्ती में 300 महिलाएं शामिल हुईं, सेना में महिलाओ की यह भर्ती प्रक्रिया कुल 4 दिन तक चलेगी। 2019 के बाद दूसरी बार जम्मू कश्मीर राइफल्स में महिलाओं भर्ती की भर्ती हो रही है।