जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला जगदलपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरभा थाना अंतर्गत षेड़वा कैंप में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग कर दी।
इस घटना में एक जवान की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। उपचार के लिए जवान को रायपुर रेफर किया गया है। साथी जवानों पर गोली चलाने वाला जवान भी घायल हुआ है। किस बात को लेकर सीआरपीएफ के जवान ने फायरिंग की इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि आपसी विवाद में गोली चली है। बता दें कि सीआरपीएफ के 241वीं बटालियन के सिपाही ने अपने साथी जवानों पर गोली चलाई है। इधर कैंप में गोली चलने की खबर से हड़कंप मच गया है। पुलिस जल्द मामले में मीडिया को बयान देगी।