Home News गरीबों के भोजन की व्यवस्था से बड़ा कोई यज्ञ नहीं- डॉ रमन...

गरीबों के भोजन की व्यवस्था से बड़ा कोई यज्ञ नहीं- डॉ रमन सिंह

901
0

छुरिया 24 मई/ मुख़्यमंत्री डॉ रमन सिंह विकास यात्रा में आज राजनादगांव जिले विकासखंड मुख्यालय छुरिया पहुंचे। यंहा उनके स्वागत के लिए भरी दोपहरी में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के भोजन की व्यवस्था करना सबसे बड़ा यज्ञ है। इस यज्ञ का ही प्रताप है कि आपने मुझे एक छोटे से पार्षद से मुख़्यमंत्री तक पहुचाया है। उन्होंने कहा कि हमने गरीबों के भोजन की ही नही बल्कि उनके बेहतर स्वास्थ्य का भी पूरा इंतजाम किया है। प्रदेश के सभी परिवारों को 50 हजार रुपये तक निशुल्क इलाज की व्यवस्था की है। अब इससे भी बड़ी आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री जी लेकर आएं है, जिसके तहत प्रदेश के 37 लाख परिवारों को पांच लाख तक निशुल्क इलाज की व्यवस्था होगी।
मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने कहा कि छुरिया क्षेत्र का विकास हमेशा राज्य सरकार की प्राथिमकता में रहा है। यंहा की जनता ने जितना मांगा है, उससे कहीं ज्यादा हमने किया है। मोंगरा बैराज, घुमरिया बैराज और खातू टोला बैराज से सिचाई सुविधा बढ़ी है। सड़क नेटवर्क बेहतर हुआ है। आगे भी विकास का यह सिलसिला जारी रहेगा।
सांसद श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि छुरिया विकासखंड में 5 करोड़ का तेंदूपत्ता बोनस दिया गया है। अकेले छुरिया नगर पंचायत में 280 और पूरे विकासखंड में 13000 आबादी पट्टे का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3500 आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here