बिलासपुर। गुस्र्नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर बिलासपुर जोर—शोर से तैयारी चल रही है। गाेडपारा गुरुद्वारा में दो दिनी विशेष दीवान सजेगा और शबद कीर्तन होगा। रविवार 29 नवंबर और सोमवार 30 नवंबर को विशेष दीवान सजेगा। जिसमें भाई ओंकार सिंह उना वाले, भाई मंजीत सिंह हजूरी रागी जत्था दयालबंद भाई राजवीर सिंह हजूरी रागी जत्था सेंट्रल गुरुद्वारा गोडपारा शब्द कीर्तन पेश करेंगे। इसके साथ ही खालसा सुखमनी समिति की ओर से भी विशेष कार्यक्रम होगा।
होगा लाइव प्रसारण
कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुस्र्वारा में बुजुर्गों और बच्चों को नहीं आने अपील की जा रही है। जिससे बड़ी संख्या में संगत गुस्र्द्वारा नहीं पहंुच सकेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रकाश पर्व गुरुद्वारा में होने वाले सभी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। साथ ही यूट्यूब पर भी प्रसारण किया जाएगा।
सैनिटाइजर करेंगे
प्रशासन की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए गुस्र्द्वारा परिसर को प्रकाश पर्व पर समय-समय सैनिटाइज भी किया जाएगा। साथ ही मास्क के बिना प्रवेश भी नहीं मिलेगा।
डोली उतारी जाएगी
पूज्य सिंधी पंचायत शनिचरी पड़ाव की ओर से भाई वरियाराम गुस्र्द्वारा में गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व सोमवार 30 नवंबर को सादगी के साथ मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व की रात गुरु का दीवान सजेगा और देर रात्रि 1.20 बजे गुरु की डोली उतारी जाएगी। इसके दूसरे दिन एक दिसंबर की सुबह गुरु का दीवान सजेगा। भाई महेश कुमार गुरुवाणी का कार्यक्र म प्रस्तुत करेंगे।
इसी दिन दोपहर को भाई अमरलाल वाघवानी की अगुवाई में भोग साहब का कार्यक्रम होगा। इससे पूर्व प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिदिन भाई वरियाराम गुस्र्द्वारे में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। कटनी से पधारे अमरलाल वाघवानी व महेश कुमार प्रतिदिन सत्संग, कीर्तन गुरुवाणी और आरती अरदास कर रहे है। महिला विंग की ओर से सुखमनी साहब का पाठ चल रहा है।