Home News दंतेवाड़ा : IED डिफ्यूज के दौरान घायल हुआ CRPF का जवान, बरामद...

दंतेवाड़ा : IED डिफ्यूज के दौरान घायल हुआ CRPF का जवान, बरामद किया चार IED…

12
0

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में जवानों ने चार आईईडी बरामद किया है। वहीं एक आईईडी को डिफ्यूज के दौरान फट गया। चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवानों को नक्सली मूवमेंट की सूचना मिली थी। वहीं सर्चिंग के लिए टीम जंगल रवाना हुई थी। तभी रास्ते में जवानों की टीम ने एक के बाद एक चार आईईडी बरामद किया।

एक आईईडी को डिफ्यूज करने के दौरान सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सुरक्षा बलों ने चार आईईडी बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।