छत्तीसगढ़ से इस साल मानसून वापसी 10 अक्टूबर के बाद हो सकती है। पहले मानसून की विदाई पांच अक्टूबर तक संभावित थी, पर मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार वर्तमान में मानसून द्रोणिका के मौजूद रहने के कारण मानसून की विदाई प्रारंभ होना मुश्किल है। नई दिल्ली से प्राप्त सूचना के अनुसार 28 सितंबर से राजस्थान से मानसून की विदाई की संभावना बताई गई है।
आज बारिश और बिजली की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार एक मानसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, बहराइच, वाराणसी, भागलपुर, वर्धवान, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक द्रोणिका उप हिमालयन क्षेत्र से उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश तक स्थित है। इसकी वजह से सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
शहर अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 33.6 25.2
अम्बिकापुर 31.1 22.6
बिलासपुर 34.2 25.6
पेंड्रारोड 32.6 20.5
जगदलपुर 31.7 21.5
(इकाई: डिग्री से.)
शहर प्रतिदिन वर्षा ऋतू वर्षा
रायपुर 0 1110
अम्बिकापुर 0 986
बिलासपुर 0 1295
पेंड्रारोड 0 1037
जगदलपुर 4.9 1126
(इकाई : मि.मी.)