Home News जवानों और वीआईपी को निशाना बनाने का नक्सली मंसूबा नाकाम, स्मॉल एक्शन...

जवानों और वीआईपी को निशाना बनाने का नक्सली मंसूबा नाकाम, स्मॉल एक्शन टीम का एक सदस्य ढेर…

61
0

छत्तीसगढ़। पुलिस जवानों और वीआईपी को निशाना बनाने की नक्सली साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। नक्सली स्मॉल एक्शन टीम का एक सदस्य मारा गया है।

नक्सली को तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तागुड़म जिले के गुंडाला इलाके में ढेर किया गया है। 

मारे गए नक्सली से एक पिस्टल भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है पुलिस जवानों और वीआईपी को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम इसे अंजाम देने वाले थे।

लेकिन इससे पहले ही इनके नापाक मंसूबों पर जवानों ने पानी फेर दिया है। मारे गए नक्सली की अभी पहचान नहीं हो पाई है। एसपी सुनील दत्त ने इस घटना की पुष्टि की है।