Home News सुशांत केस में बड़ा फैसला, अब CBI करेगी जांच, SC ने बिहार...

सुशांत केस में बड़ा फैसला, अब CBI करेगी जांच, SC ने बिहार सरकार के फैसले को सही ठहराया

13
0

नई दिल्ली। सुशांत केस में बड़ा फैसला, अब CBI करेगी जांच, SC ने बिहार सरकार के फैसले को सही ठहराया है। सुशांत की बहन ने इसे बड़ी जीत बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सीबीआई जांच में सहयोग करने की अपील भी की है।

लंबे समय से सुशांत का परिवार और उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया है। साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है। 

सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने कहा- हमारा परिवार और देश के करोड़ों लोगों के लिए ये फैसला आया है, हम सभी का आभार करते हैं। अब हमें तसल्ली है कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलेगा।