नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपनी मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस बारे में केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले पर मुहर लगाते हुए इसे अधिसूचित कर दिया है।
इसके साथ ही अब आधिकारिक रूप से मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय हो गया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 जुलाई को नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी थी। नई शिक्षा नीति के मसौदे में मंत्रालय का नाम बदलना भी एक महत्वपूर्ण बिंदू था।
सोमवार की रात जारी अधिसूचना में बताया गया कि राष्ट्रपति ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने पर अपनी मुहर लगा दी है।



