Home News छत्तीसगढ़ में BJYM आज घर-घर भगवा लहराएंगे, राम मंदिरों में दीप जलाकर...

छत्तीसगढ़ में BJYM आज घर-घर भगवा लहराएंगे, राम मंदिरों में दीप जलाकर आतिशबाजी करेंगे

7
0

छत्तीसगढ़। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर छत्तीसगढ़ में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर भगवा लहराएंगे। साथ ही राम मंदिरों में दीप जलाकर आतिशबाजी करेंगे।

आज से प्रदेशभर में उत्सव शुरू हो जाएगा। BJP प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि प्रदेश ही नहीं, देशभर में उत्सव मनाने की तैयारी है। इधर कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने रामराज की परिकल्पना के साथ अयोध्या के राम मंदिर के द्वार खुलवाए थे।

राम मंदिर सभी देशवासियों के आस्था का प्रतीक है। वे खुद उत्सव की तैयारी कर रहे हैं।

इस पर बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रामसेतु का अस्तित्व नहीं स्वीकारने वाली कांग्रेस आज राम-राम कर रही है, कांग्रेस के पुरखों का भी सपना पूरा हो रहा है। इसलिए कांग्रेसियों को भी मिलकर उत्सव मनाना चाहिए।