Home News देवास नगर निगम के लिए 45 वार्डों का हुआ आरक्षण, 23 महिलाएं...

देवास नगर निगम के लिए 45 वार्डों का हुआ आरक्षण, 23 महिलाएं और 22 पुरूषों के लिए सीट आरक्षित, देखें..

15
0

देवास। आगामी नगरीय निकायों के चुनावों के मद्देनजर आज बहु प्रतीक्षित वार्ड के आरक्षण की प्रक्रिया हुई। जिसमें शहर के सभी 45 वार्डों में पार्षद पद के लिए आरक्षण की घोषणा की गई। इस घोषणा के साथ ही पार्षद पद के तमाम दावेदारों में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल नज़र आया। कुल 45 वार्डों के लिए हुई।

जिसमें कुल 23 महिलाओं व 22 पुरूषों के लिए आरक्षित किए गए हैं जिनमें एसटी व एससी में 4 पुरूष व 37 महिलाओं को आरक्षित किया गया है।

अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 2, 5 14, 33, 29 है, वहीं पुरूष के लिए 15, 18, 33, 43 आरक्षित किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 6, 41, 21, 32, 24, 19 है, वहीं पुरूष के लिए 16, 23, 30, 39, 34 आरक्षित किए गए हैं। महिला सामान्य वार्ड क्रमांक 3, 11, 13, 27, 38, 44, 10, 17, 36, 45, 22 आरक्षित किए गए है। पुरूष सामान्य वार्ड क्रमांक 1, 7, 8, 9, 20, 25, 26, 28, 12, 31, 40, 42 वार्ड आरक्षित किए गए है।

आज हुई इस प्रक्रिया के बाद पार्षद पद के लिए लंबे समय से अपने मोहल्ले में सक्रिय रहे कई दावेदारों के या तो चेहरे खिल उठे या चेहरे पर उदासी छा गई। सभी दावेदार अब नए सिरे से गणित और जुगाड़ भिड़ाने में लग गए हैं।

उल्लेखनीय है कि देवास नगर निगम में कुल 45 वार्ड है। जिनमें भाजपा का बहुमत है। देवास भाजपा का गढ़ माना जाता है। जहां शहर में तीन दशकों से राजपरिवार के मुखिया विधायक चुने जाते रहे हैं। और वर्तमान विधायक गायत्री राजे पवार देवास भाजपा की सर्वमान्य नेता है। विधायक के साथ ही सांसद भी भाजपा के है।