राजनांदगांव.
जिले से लगे हुए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने बीती रात उत्पात मचाया। गांव के वीरान इलाके में देर रात नक्सली आ गए। वन विभाग के दफ्तर को घेर लिया। कार्यालय में आग लगाई और दो कर्मचारियों को पीट-पीटकर मार डाला। जिन कर्मचारियों की नक्सलियों ने हत्या की वह वन रेंजर थे। जानकारी के मुताबिक यह घटना एटापल्ली तालुका के भामरागढ़ में हुई।
करीब 10 से 12 सशस्त्र नक्सली गट्टा जम्भिया गांव में आए। नक्सलियों ने दो वन कर्मचारियों को धमकी दी और उनसे कार्यालय का ताला खोलने के लिए कहा। जिसके बाद नक्सलियों ने दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों में आग लगा दी। नक्सलियों ने वनकर्मियों के मोबाइल भी लूट लिए। पुलिस और अर्धसैनिक बल नक्सलियों को तलाश रहे हैं।