Home News छत्तीसगढ़ में रह रहे क्वारंटाइन सेंटर की महिलाएं भूख हड़ताल पर, रिपोर्ट...

छत्तीसगढ़ में रह रहे क्वारंटाइन सेंटर की महिलाएं भूख हड़ताल पर, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी घर नहीं जाने देने से नाराज…

14
0

छत्तीसगढ़। कुनकुरी के बरंगजोर क्वारंटाइन सेंटर की महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी घर नहीं जाने देने से महिलाएं नाराज हैं। पिछले 20 दिनों से 12 महिलाओं को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। 18 में से 11 महिलाओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। प्रदेश में गुरुवार को कुल 93 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 565 हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पिछले 24 घंटे के भीतर कुल 93 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। साथ ही 17 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

गुरुवार को मिले मरीजों में जशपुर- 19, बिलासपुर- 16, रायपुर- 6, जनांदगांव- 6, कवर्धा- 4, महासमुंद- 19, रायगढ़- 1, गरियाबंद.3 और सूरजपुर से 2 मरीज शामिल हैं।