Home News झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि जिले के भीतरडारी में सोने का भंडार मिला,...

झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि जिले के भीतरडारी में सोने का भंडार मिला, सात और स्थानों पर मिले सोने की खान के संकेत…

20
0

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि जिले के भीतरडारी में सोने का भंडार मिला है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण के उप महानिदेशक जनार्दन प्रसाद और निदेशक पंकज कुमार सिंह ने राज्य के खान सचिव अबूबकर सिद्दीकी को इस खान में भंडार मिलने की रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खान में 250 किलो सोने का भंडार है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भी 3000 हजार टन सोना मिलेनी खबर आई थी। लेकिन जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) ने खदान में 3000 हजार टन नहीं, बल्कि सिर्फ 160 किलो सोना होने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें:- झारखंड के इस जिले में पहाड़ी के नीचे 3.5 लाख टन सोना मिलने का अनुमान

खान की नीलामी में जुटी झारखंड सरकार

सोने के भंडार वाली एक और खान मिलने के बाद झारखंड सरकार अब इस खान की नीलामी की तैयार में जुट गई है।