जांजगीर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रहे हैं। इस बीच जांजगीर से एक किसान की मौत की खबर मिल रही है। जानकार हैरानी होगी कि 14 दिन तक क्वारंटाइन सेंटर में रहने के बाद उसकी मौत घर में हो गई।
इधर मजदूर की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं मृतक की पत्नी के अनुसार उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। अचानक मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि पामगढ़ के भदरा गांव निवासी मजदूर बोरसी गांव में क्वारंटाइन में था। 14 दिन की अवधी पूरी होने के बाद उसे क्वारंटाइन से छुट्टी मिल गई। वहीं घर पहुंचने पर संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर लिया है।