बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ ने एक चौकीदार पर हमला कर दिया । बाघ ने चौकीदार को बुरी तरह नोंच दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चौकीदार ताला परिक्षेत्र के गोहड़ी गेट में पदस्थ था। बाघ ने चौकीदार पर अचानक हमला बोल दिया,उस समय चौकीदार के पास खुद के बचाव का कोई साधन भी नहीं था।
वन विभाग ने चौकीदार का शव बरामद कर लिया है। उच्च वन अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।



