Home News स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कोरोना स्क्रीनिंग के लिए रोकने पर की बदसलूखी,...

स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कोरोना स्क्रीनिंग के लिए रोकने पर की बदसलूखी, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज…

11
0

महाराष्ट्र के मुम्बई से बीजापुर से होते हुए जगदलपुर जा रहे 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 3 महिला और 3 पुरुष पर पुलिस ने धारा 188 के तहत अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार बीजापुर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना स्क्रीनिंग के लिए रोकने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरन 6 लोगों ने स्क्रीनिंग नहीं कराने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बदसलूखी किया।

इधर मामले की सूचना के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज। बता दें​ ​​कि कोरोना प्रभाव के चलते देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं घर से बाहर निकलने वालों के​ खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बीजापुर में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुए बदसलूखी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।