धार में तेंदुए के हमले से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है लड़का खेत में अपने परिवार के साथ सोया था। शनिवार देर रात तेंदुआ आनंद को उठाकर 200 फीट दूर तक ले गया।
अमझेरा जे के पास मनावर मार्ग पर जंगल से लगा है खेत। इस घटना में बच्चे की मौके पर मौत हो गई।
वन विभाग तेंदुए को पकड़ने की मशक्कत में जुटा है। वहीं मृत बच्चे के परिजनों को 4 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की गई है।